Friday, 23 July 2021

रोड़ के डॉक्टर



रोड़ के डॉक्टर

.

समाज सेवा का अनूठा जुनून।

 "कटनम" जैसे लोगों से ही ये दुनिया कायम है।

हैदराबाद के रहने वाले गंगाधर तिलक कटनम और 

वेंकटेश्वरी कटनम नामक बुजुर्ग दंपती एक मिसाल है। 

रेलवे से रिटायरमेंट के बाद वे हैदराबाद रहने लगे,

वहां कटनम ने देखा कि रोड़ के गड्डों के कारण, कई

दुर्घटनाएं होती रहती हैं।इसके बाद उन्होंने गड्डो को भरना ही,

 अपना एकमात्र काम मान लिया।

वे रोज अपनी पत्नी के साथ, कार से निकलते हैं और,

जहां भी सड़क पर गड्ढा मिलता, उसे तत्काल भर देते हैं।

शहर के लोग इनको रोड़ का डॉक्टर कहते हैं और,

इनकी कार को रोड़ की एम्बुलेंस।

वे अब तक सड़कों पर पिछले 11 सालों में 2030 गड्ढों को 

भर चुके है, जिसके लिए वे अब तक 40 लाख रुपये खर्च 

कर चुके हैं। इस काम के लिए वे अपने पेंशन के पैसों का उपयोग करते हैं।


सलाम _ शुक्रिया


.

No comments:

पक्षियों को दाना

  पक्षियों को दाना . वैसे तो पक्षियों को हमेशा दाना डाला जा सकता है। कुछ लोग तो इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर लेते हैं। कई लोगों के लिए ...