पक्षियों को दाना
.
वैसे तो पक्षियों को हमेशा दाना डाला जा सकता है।
कुछ लोग तो इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर लेते हैं।
कई लोगों के लिए ये शगल हो जाता है, लोगों को इसमें
आनंद, सुकून मिलता है।
सावन माह में हर छत पर दाने डालने का चलन आम है,
और बहुत पुराना भी है।इसके पीछे का कारण भी
तार्किक आधार पर खरा उतरता है।
गर्मियों में फसल कटने के बाद खेतों में बिखरे दाने,
पक्षियों के पेट भरने के काम आते हैं।लेकिन बरसात के
मौसम में खेतों के बिखरे एवं बोये गए अनाज के दाने
अंकुरित हो जाते हैं, तथा फसल आने में भी समय रहता है।
ऐसी स्थिति में पक्षियों को भोजन की समस्या हो सकती है।
इसलिए, इस महीने मे दाने डालने का पुराना चलन है।
आप भी अपने छत, घर के आंगन, या बरामदे में
एक दो मुठ्ठी दाने बिखेर दीजिए और कीजिए इंतजार
पक्षियों के आने का।
