Tuesday, 8 June 2021

इम्युनिटी immunity

 


एक रिपोर्ट के अनुसार शरीर में

सांस लेने, भोजन पानी, आदि कारणों से

करोड़ो की संख्या में वायरस पहुंचते हैं।

उनमें से ज्यादातर स्वास्थ्य के लिए घातक नही होते।

जो नुकसानदेह होते हैं उनसे शरीर लड़ता रहता है।

मानव शरीर अधिकांश सूक्ष्म जीवों से लड़ने में सक्षम है।

इसे यूं समझा जा सकता है कि, कोई वैक्सीन लेने पर

रोग के खिलाफ एंटीबॉडी तो शरीर ही बनाता है। जब

वैक्सीन द्वारा किसी रोग के मृत या कमजोर वायरस 

शरीर को दिए जाते हैं।

इसलिए, अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कीजिए।

इससे कई संक्रमणों से आसानी से बचा जा सकता है।

प्रातः खुली हवा लीजिए। कुछ देर टहलिये।

 जितना हो सके मौसमी फल सब्जी का उपयोग करें। संभव हो तो कुछ देर धूप जरूर लें।

ज्यादा समय तक समाचार न देखे, पढ़े। 

परिजनों, मित्रों से बात करे।पसंदीदा फिल्म देखें, संगीत सुनें। इम्यूनिटी जरूर मजबूत होगी।


Suresh

No comments:

पक्षियों को दाना

  पक्षियों को दाना . वैसे तो पक्षियों को हमेशा दाना डाला जा सकता है। कुछ लोग तो इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर लेते हैं। कई लोगों के लिए ...