बीमारियों के सिमटम्स से बीमारी का खुद अंदाजा न
लगाएं। और न ही गूगल से अपने मर्ज के लक्षणों से
बीमारी या उसका उपचार खोजें।
इंटरनेट आपको, बुखार सर्च करने पर टाइफाइड के लक्षण,सर्दी या मौसमी फ्लू होने पर कोरोना के,
खांसी खोजने पर टीबी, और सरदर्द को खोजने पर
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण बता सकता है।
इंटरनेट पर सटीक जानकारी मिलना सम्भव नहीं। कई बीमारियों में लक्षण समान हो सकते हैं।बुखार, सरदर्द,
थकान तो सबसे सामान्य लक्षण हैं।90% बीमारियों में
ये लक्षण मिल सकते हैं। इसलिये बिना चिकित्सक के द्वारा
जांचें किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना कतई उचित नही।
ये अकारण ही चिंता और दुख का कारण बनता है।
इसलिए, हमेशा उचित जांच उपरांत ही कोई उपचार लें।
#Suresh
