इंफोडेमिक (infodemic)
गलत सूचनाओं को फैलाना,
बिना सत्यता जानें या परीक्षण किए, कोई संदेश
शेयर, फॉरवर्ड, या लाईक कर देना इंफोडेमिक है।
ये पेंडेमिक से भी घातक है।
किसी के द्वारा भेजा गया एक गलत मैसेज
कितना नुकसान कर सकता है इसकी कल्पना भी नहीं
की जा सकती है। हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर
हजारों व्यक्तियों से जुड़ा हुआ है और हजारों, लाखों करोड़ो से।
मैसेज फैलने की गति, संक्रमण फैलने की गति से
कई गुना ज्यादा है। किसी बीमारी के संबंध में
एक गलत किसी के जीवन को प्रभावित कर सकती है।
किसी घटना का वीडियो दो समुदायों में मनमुटाव और
संघर्ष की स्थिति पैदा कर सकता है।
हम सबकी सूझबूझ से ये रोका जा सकता है, बस
हमे संदेश को बिना परखे सर्कुलेट करने से बचना है।
प्रयास कीजिए,
सोशल मीडिया का सदुपयोग हो।🙏
.

