Thursday, 17 June 2021

छिपकली (Lizard)



 घरेलू छिपकली

.

छिपकली कीट पतंगे खाने वाला एक सरीसृप है।

ये अपने भोजन से ही पानी अवशोषित कर लेता है,

इसे बाहर से पानी की कम आवश्यकता होती है।

ये ठंडे रक्त का प्राणी है, ज्यादा सर्दी में इसके शरीर का

 तापमान बहुत कम हो जाता है जिससे इनकी मृत्यु तक

हो जाती है।ठंडे मौसम में ये धूप या बल्ब के पास रहना 

पसंद करते हैं।

छिपकली के शरीर में जहर नही होता है।

इसलिए इसके काटने से मृत्यु की संभावना नहीं रहती।

कभी कभी छिपकली भोजन पकाते समय बर्तनों में

गिर जाती है, उस भोजन को खा लेने से फूड प्वाइजनिंग

हो सकती है।

कुछ लोगों के संदर्भ में इंटरनेट पर सूचना मिलती है कि,

वे छिपकली खाते हैं।इससे स्पष्ट होता है कि, ये जीव

बिल्कुल भी जहरीला नही होता।

.

पक्षियों को दाना

  पक्षियों को दाना . वैसे तो पक्षियों को हमेशा दाना डाला जा सकता है। कुछ लोग तो इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर लेते हैं। कई लोगों के लिए ...