Saturday, 24 July 2021

डायबिटीज़


डायबिटीज़

डायबिटीज विकराल समस्या बनती जा रही है। ‍विश्व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025 तक भारत में दुनिया के सबसे अधिक, लगभग पॉंच करोड, सत्‍तर लाख मधुमेह रोगी होंगे। 

रक्त मे शुगर लेवल ज्यादा हो जाने की स्थिति डायबिटीज या मधुमेह कहलाती है।हमारे रक्त मे शुगर होना आवश्यक है। ब्लड शुगर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है और उस आहार से आता है जिसका सेवन किया जाता है। शरीर में इंसुलिन नामक एक हार्मोन होता है जो ग्लूकोज को कोशिकाओं में जाने में मदद करता है ताकि ऊर्जा प्रदान की जा सके। 

हमारे रक्त में खाली पेट सामान्य शुगर लेवल 70 से 100 एमजी के बीच हो सकता है। 126 mg से ज्यादा शुगर स्तर आने पर डायबिटिक का खतरा माना जाता है। 

भूख और प्यास में वृद्धि, बार-बार पेशाब आना, मुंह सूखना, वजन में कमी या थकान होना, सिरदर्द , चिड़चिड़ापन, घाव धीरे-धीरे ठीक होना, धुंधली दृष्टि, मतली, त्वचा में संक्रमण , हाथ पैर में झुनझुनी या सुन्नता इसके प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं।

हमे रक्त में ग्लूकोज लेबल ठीक रखने के लिए प्रयास करना चाहिए, कभी भूखे न रहें। डायबिटीज से बचने के लिए सुबह नियमित टहलना चाहिए। रात में चावल खाने से बचना चाहिए। जिन चीजों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, उन चीजों को अपने आहार में कम मात्रा में ही शामिल करना चाहिए।फल, सलाद और फाइबर युक्त चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।रात का भोजन करने के बाद कुछ देर टहलना जरूर चाहिए क्योंकि ऐसा करने से शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है। 


पक्षियों को दाना

  पक्षियों को दाना . वैसे तो पक्षियों को हमेशा दाना डाला जा सकता है। कुछ लोग तो इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर लेते हैं। कई लोगों के लिए ...