गोह/गोयरा (monitor lizard)
.
गोह या गोयरा छिपकली के समान एक सरीसृप है।
इसके संबंध में जनमानस में बहुत भ्रांतियां फैली हुई है।
लोगो को लगता है कि ये बहुत अधिक जहरीला होता है,
इसके काटने से व्यक्ति की तत्काल मृत्यु हो जाती है।
और अगर ये फूंक मार दे तो व्यक्ति अंधा हो सकता है।
जबकि ये जीव जरा भी जहरीला नही होता है।
अपनी आत्मरक्षा में ये काटता जरूर है लेकिन इसके काटने
से व्यक्ति की मृत्यु होना बिल्कुल भी संभव नही है।
अगर इसके काटने से किसी की मृत्यु हुई है तो
संभावना है कि डर से उसको हृदयाघात हुआ होगा।
ये जीव पक्षियों के अंडे, मेंढक, चूहे, एवं सड़ा गला मांस
खाता है,जिससे इसकेे दांतो मे बैक्टीरिया अधिक हो सकते हैं।
किसी को काटने पर उस स्थान पर संक्रमण हो सकता है।
काटे गए वाले स्थान पर त्वचा को एंटीबैक्टीरियल लोशन,
डेटॉल आदि से धोना चाहिए।साथ ही संक्रमण से बचने के लिए
चिकित्सक से परामर्श एवं उपचार भी जरूरी है।
डर पीड़ित व्यक्ति को कमजोर करता है, डर से घबराहट,
रक्त प्रवाह तेज हो जाता है, जिससे जीवन संकट में पड़ सकता है।
सही जानकारी इसी डर को दूर करती है।
#suresh
