चुंबकीय शक्ति
(Magnetic power)
.
आजकल ऐसी बहुत सारी खबरें सोशल मीडिया पर
सर्कुलेट हो रही है कि वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में
चुंबकीय शक्ति पैदा हो गई है। उनके शरीर से चम्मच, थाली, सिक्के चिपकने लगे हैं।
गौर से देखने पर आप पायेंगे कि ये सब बर्तन लोहे के
न होकर स्टेनलेस स्टील के हैं।और ये वस्तुएं कपड़े के ऊपर से न चिपका कर सीधे त्वचा पर चिपकी हुई है।
ये वस्तुएं शरीर पर ऐसे स्थान चिपकी हुई है जहां पर
बाल नही है अथवा बहुत ही कम है।
मानव शरीर से हमेशा कुछ न कुछ मात्रा में
पसीना निकलता रहता है। सामान्यतः ये सूखता रहता है।
कभी कभी उमस भरे दिनों में पसीना बहुत अधिक महसूस
होता है। त्वचा चिपचिपी सी लगती है।
त्वचा पर कोई चिकनी सतह की वस्तु रखने पर
चिपक जाती है।केवल लोहा ही नहीं, स्टील, प्लास्टिक, सिक्के, मोबाइल आदि भी चिपक जाते हैं।
अगर हम त्वचा पर टेलकम पाउडर लगा दें, या
कपड़े पहने हुए कुछ चिपकाएंगे तो कोई वस्तु नही
चिपक सकती।
कुल मिलाकर ये एक भ्रम है कि शरीर में वैक्सीन लेने से
मैग्नेटिक पावर पैदा हो गई है।

No comments:
Post a Comment