Tuesday, 8 June 2021

रोग भ्रम Hypochondria


 हाइपोकॉन्ड्रिया (रोग भ्रम)


स्वास्थ्य की चिंता करना स्वाभाविक है, किंतु कुछ लोगों में

यह चिंता रोगभ्रम को जन्म दे देती है।व्यक्ति अकारण ही

अपने भीतर किसी बीमारी के लक्षण महसूस करने लगता है।

व्यक्ति को बीमार पड़ जाने का लगातार डर बना रहता है, जबकि मेडिकल जांचों में कुछ नहीं मिलता है, कभी कभी तो व्यक्ति इन जांचों पर भी संदेह करने लगता है, यही रोगभ्रम (हाइपोकॉन्ड्रिया)  विकार के लक्षण हैं।

लगातार बीमारी की खबरें देखना। सोशल मीडिया पर

किसी बीमारी के संदेश खूब वायरल होना। या इंटरनेट पर

बीमारी के संबंध में सर्च करते रहना, इसके कारण हो सकते हैं।

मौसमी बीमारियां सदैव चलती रहती है।बिना जांच कोई

संदेह न पालें।अपना ध्यान उन खबरों से हटाने का प्रयास करें, जिनसे आपको अनावश्यक फिक्र होती है।


No comments:

पक्षियों को दाना

  पक्षियों को दाना . वैसे तो पक्षियों को हमेशा दाना डाला जा सकता है। कुछ लोग तो इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर लेते हैं। कई लोगों के लिए ...