Sunday, 25 July 2021

Olympic 2020

 



ओलंपिक 2020 का टोक्यो में आगाज हो गया है।

33 खेलों के 330 इवेंट्स में से भारतीय खिलाड़ी 84 इवेंट्स में शामिल हो रहे है। भारत से 119 खिलाड़ी/एथलीट टोक्यो पहुंचे हैं।

भारत के पदक जीतने की शुरुआत हो चुकी है।वेट लिफ्टिंग मे मीरा बाई चानू ने रजत पदक दिलाया है।

मीरा बाई चानू का बचपन से तीरंदाज़ बनने का सपना था।स्कूली समय में कक्षा आठवीं की एक किताब में कुंजूरानी देवी के बारे में पढ़कर इन्होंने ठान लिया कि, वेट लिफ्टिंग को लक्ष्य बनाना है।अपने लक्ष्य को हासिल करने चानू ने खूब मेहनत की, और सफलता मिली।

मीराबाई चानू ओलंपिक में मेडल जीतने वालीं भारत की दूसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। मीराबाई चानू से पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ‌ने कांस्य पदक जीता था ।

उम्मीद है कि, हमारे खिलाड़ी खूब सारे पदकों के साथ देश लौटेंगे।


No comments:

पक्षियों को दाना

  पक्षियों को दाना . वैसे तो पक्षियों को हमेशा दाना डाला जा सकता है। कुछ लोग तो इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल कर लेते हैं। कई लोगों के लिए ...